कुल पृष्ठ दर्शन : 5

लालकिला परिसर में हुई हिन्दी समर्थकों की सांकेतिक सभा

दिल्ली।

प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में लाल कि राष्ट्रभाषा ले के पास ‘हिन्दी दिवस’ को हिन्दी विषयक अभिव्यक्ति सभा की गई। अनेक वर्षों से हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु पूरे देश में अभियान चला रहे सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप मिश्रा व देशभर के प्रतिनिधियों द्वारा हिन्दी को शीघ्र राष्ट्रभाषा बनाने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया गया।
अभिव्यक्ति सभा में स्वतंत्रता के ७८ वर्ष बाद भी संविधान की मंशा के अनुरूप देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा को अभी तक राष्ट्रभाषा का दर्जा न दिए जा सकने पर दु:ख व्यक्त किया गया। इसमें राजश्री यादव, यशोधरा यादव ‘यशो’, मंजू यादव, डॉ. ओम ऋषि भारद्वाज, डॉ. निधि बोथरा, अनिल राही, ममता साहू (कांकेर), अनिल शर्मा और मुनेन्द्र प्रसाद पाण्डेय आदि ने सहभागिता की।
सभा के तत्वावधान में हुए कवि सम्मेलन में कृष्ण कुमार कपासिया, कवि संगम त्रिपाठी, डॉ. महिमा दुबे, आचार्य विजय तिवारी, सीमा शर्मा , संयम दुबे, ईश्वर चन्द्र, मेघा अग्रवाल, सोनिया नायडू आदि ने काव्य पाठ किया।

सम्मेलन का संचालन सीमा शर्मा मंजरी ने किया। आभार संगम त्रिपाठी ने माना।