====
भोपाल (मप्र)। एक बेहतरीन बाल कवि सम्मेलन के रूप में ‘बाल साहित्य और रिश्तों की दुनिया’ पर केन्द्रित विमर्श एवं काव्य पाठ आज १८ मार्च को दोपहर ३ बजे अपूर्व होटल (कलेक्ट्रेट के पास, टीकमगढ़) में ऊपर वाले हाल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी सादर आमंत्रित हैं।
मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे के मार्गदर्शन में बाल साहित्य शोध सृजन पीठ की
(साहित्य अकादमी, मप्र) निदेशक डॉ. मीनू पाण्डेय ‘नयन’ द्वारा यह आयोजित किया गया है। स्थानीय संयोजक राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ हैं। इस अवसर पर विभिन्न कविगण काव्य पाठ करेंगे। विशेष आकर्षण टी. व्ही. के चर्चित बाल कवि वेद पस्तोर एवं अभिनेत्री गीतिका वेदिका हैं।
====