कुल पृष्ठ दर्शन : 259

You are currently viewing विशेषांक लोकार्पित, बही काव्य धारा

विशेषांक लोकार्पित, बही काव्य धारा

प्रयागराज (उप्र)।

महिला काव्य गोष्ठी एवं पुरुष काव्य गोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण प्रेमा राय की अध्यक्षता में किया गया। इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि गीता सिंह व विशिष्ट अतिथि राजेश राज सिंह रहे।
इस गोष्ठी का शुभारंभ प्रेमा राय, गीता सिंह और राजेश सिंह द्वारा सरस्वती माँ की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। वाणी वंदना शंभुनाथ श्रीवास्तव ने की। सर्वप्रथम महिला काव्य गोष्ठी और तत्पश्चात पुरुष काव्य गोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण किया गया। संपादक उमेश श्रीवास्तव ने विशेषांकों का संपादकीय वाचन तथा गोष्ठी का संचालन भी किया। गोष्ठी में रचनाकारों ने सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति से चार चाँद लगा दिए, जिसमें वरिष्ठ कवि योगेन्द्र कुमार मिश्र ‘विश्वबन्धु’, राकेश मालवीय, ‘मुस्कान’ के.पी. गिरी, देवी प्रसाद पांडे आदि ने काव्य पाठ किया। आभार राजेश राज सिंह ने व्यक्त किया।

Leave a Reply