कुल पृष्ठ दर्शन : 1

‘साहित्य गौरव सम्मान-२०२६’ से अलंकृत हुए ३५ रचनाकार

करनाल (हरियाणा)।

‘मन की उड़ान’ साहित्यिक संस्था करनाल द्वारा साहित्यिक कार्यक्रम में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह एमडीडी बाल भवन सभागार में किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री अंजू शर्मा ने की। मुख्य अतिथि रेशमा कल्याण (लेखिका व कवयित्री, धर्मपत्नी हरविंदर कल्याण-विधानसभा अध्यक्ष) रही। इस मौके पर करीब ३५ रचनाकारों को अलंकृत किया गया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अजय गोयल, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महावीर प्रसाद शास्त्री, कवयित्री रचना गोयल, व कवयित्री डॉ. सुमेधा सिंह रहे। शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम में संस्था द्वारा दिल्ली, चण्डीगढ़-हरियाणा से ३५ महिला कवयित्रियों को ‘मन की उड़ान साहित्य गौरव सम्मान-२०२६’ से अलंकृत किया गया। संस्था संस्थापक रामेश्वर देव ने बताया कि सम्मान से सीमा रंगा इन्द्रा, ऊषा तिवारी, कविता शर्मा, डॉ. उर्मिल कौशिक और डॉ. किरन शाश्वत आदि को अलंकृत किया गया। साहित्यकार महिलाओं सहित संस्था से जुड़े कवियों डॉ. महावीर प्रसाद शास्त्री, नरेश लाभ और इकबाल पानीपती आदि ने भी बेहतरीन रचनाओं से समां बांध दिया।
मंच संचालन सुषमा चौपड़ा व ममता प्रवीण ने किया।