मंडला (मप्र)।
मध्यप्रदेश उर्दू साहित्य अकादमी द्वारा मंडला में कार्यक्रम ज़िला अदब गोशा के अंतर्गत ‘सिलसिला’ में व्याख्यान व रचनापाठ स्थानीय समन्वयक प्रो. राजेश ठाकुर के संयोजन में किया गया। मुख्य अतिथि असलम माजिद (जबलपुर) रहे और अध्यक्षता की वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. डॉ.शरदनारायण खरे ने।
इसमें विशिष्ट अतिथि अब्दुल बसीर आसी और विशिष्ट वक्ता मनोज जैन ‘मित्र’ रहे। कार्यक्रम में १५ स्थानीय शायरों ने भाग लिया। ग़ज़ल सृजन पर बात हुई और ग़ज़लों को पढ़ा गया। बतौर अध्यक्ष प्रो. खरे ने ग़ज़ल के बारे में उपयोगी जानकारियाँ दीं, और शानदार ग़ज़ल “अपनी ही धुन में देखिए, खोये हुए हैं लोग। जागे हुए हैं या कि फिर, सोते हुए हैं लोग॥” पढ़ी। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।