कुल पृष्ठ दर्शन : 11

You are currently viewing अंतरराष्ट्रीय साहित्य सुरभि सम्मान से डॉ. राकेश चक्र सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय साहित्य सुरभि सम्मान से डॉ. राकेश चक्र सम्मानित

लखनऊ (उप्र)।

के.बी. हिंदी सेवा न्यास एवं डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास द्वारा १०वें अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में डॉ. राकेश चक्र (मुरादाबाद) को साहित्यिक सेवाओं के लिए रामदेवी बाथम स्मृति ‘साहित्य सुरभि’ अंतरराष्ट्रीय सम्मान संस्था के अध्यक्ष डॉ. सतीशचंद्र शर्मा ‘सुधांशु’ एवं संरक्षक अशोक खुराना द्वारा दिया गया। अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व धनराशि सहित सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि डॉ. चक्र की १५० से मौलिक पुस्तकें प्रकाशित हैं और कई पुरस्कार व सम्मान मिले हैं।