कुल पृष्ठ दर्शन : 188

अनूठे कीर्तिमान से प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे बने ‘साहित्य गौरव’

मंडला (मप्र)।

बुलंदी साहित्यिक संस्था ने विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन कवि सम्मेलन लगातार ४०० घंटे आयोजित किया, जिसमें ३५ देशों के ३९७० कवियों ने पाठ किया। इसमें मंडला के वरिष्ठ साहित्यकार और प्राचार्य प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे भी ससम्मान शामिल रहे। इस आयोजन को एक कीर्तिमान में दर्ज करते हुए इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें ‘साहित्य गौरव’ सम्मान से अलंकृत किया गया।