दिल्ली।
बीपीए फाउंडेशन व इंडिया नेटबुक्स द्वारा दिल्ली स्थित होटल में साहित्यकार सम्मान उत्सव आयोजित किया गया। वरिष्ठ कवयित्री व विविध भारती की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कमलेश पाठक को प्रख्यात कथाकार हरिसुमन विष्ट, प्रख्यात व्यंग्यकार राजेश कुमार व नेटबुक्स की स्वामी डॉ. मनोरमा कुमार द्वारा इस समारोह में साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। संयोजक डॉ. संजीव कुमार रहे। इस अवसर पर प्रख्यात कवि संतोष चौबे, नेशनल बुक ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बलदेवभाई शर्मा, प्रख्यात कथाकार ममता कालिया, संपादक प्रेम जनमेजय व प्रख्यात लेखक गिरीश पंकज मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात व्यंग्यकार लालित्य ललित, रणविजय राव व पूनम माटिया ने किया।