सोनीपत (हरियाणा)।
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विद्वान साहित्यकार सम्मानित हुए। डॉ. गजेंद्र हरिहारनों ‘दीप’ के मुख्य आतिथ्य और वरिष्ठ अधिवक्ता-समाजसेवी कुमुद रंजन सिंह नालंदा (बिहार) की अध्यक्षता में यह सम्मान किया गया।
संवाद प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि फरवरी २०२६ के मासिक सम्मान समारोह में परिवार ने विविध विधाओं में विद्वान रचनाकारों को सम्मानित किया, जिसमें देश भर के साहित्य प्रेमीजनों की आभासी गरिमामय उपस्थिति रही। पवनेश मिश्र के संचालन में ज्योति प्यासी को साप्ताहिक आमंत्रण विशेष कल्प सृजन भूषण पद्म सम्मान, अमित पण्डा ‘अमिट रोशनाई’ को कल्प सृजन भूषण शंख सम्मान, ज्योति राघव सिंह को कल्प सृजन भूषण नील सम्मान, सूर्यपाल नामदेव चँचल को कल्प सृजन भूषण कोटि सम्मान, राम सनेही ओझा को कल्प सृजन भूषण लक्ष्य सम्मान, डॉ. श्याम बिहारी मिश्र को कल्प कवि कुल कलश सम्मान एवं विजय रघुनाथराव डांगे को समग्र विशेष कल्प शिल्प विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कल्पकथा की संस्थापक राधाश्री शर्मा ने सभी से राष्ट्र व सद-साहित्य की सेवा हेतु प्रतिबद्ध रहने का आवाह्न किया।