दिल्ली।
अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ‘महुआ’ का शुभारम्भ बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने किया। मुख्य अतिथि किसलय किशोर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. शशि भूषण कुमार सिंह रहे।
इस कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका से दिनेश प्रसाद सिन्हा, कवि डॉ. प्रीतम कुमार झा, बिनोद हँसौड़ा, संरक्षक नरेंद्र कुमार झा एवं संयोजिका डॉ. रीना मिश्रा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में अवधेश कुमार चौरसिया, राजीव कुमार, शंकर कुमार, उषा देवी, व अनिल कुमार आदि को सम्मानित किया गया। सभी कवियों को अंग-वस्त्र, स्मृति चिह्न एवं माला भेंट की गई। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और रामायण मंचन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।