मुजफ्फरपुर (बिहार)।
एम.एस. केशरी पब्लिकेशन की संस्थापक मुस्कान केशरी के नेतृत्व में हर माह आयोजित कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत मार्च में कवि सम्मेलन किया गया। इसमें देशभर से कवियों एवं साहित्यकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। सम्मेलन में कृष्णा गोला, तुषार कुमार, डॉ. विमल वास्तविक, रियाज खान गौहर व डॉ. शारदा प्रसाद दुबे आदि ने भाग लिया। मुस्कान केशरी ने सभी का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया।