कुल पृष्ठ दर्शन :

कवि सम्मेलन में ‘नीर’ सम्मानित

इटारसी (मप्र)।

भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम (इटारसी) में इटारसी कला साहित्य संस्कृति मंच द्वारा रंग तरंग कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. नीरज कुमार ‘नीर’ को सम्मानित किया गया। नगर पालिका स्वास्थ्य समिति के सभापति राकेश जाधव और वरिष्ठ साहित्यकार राष्ट्रीय कवि बी.के. पटेल नें ‘नीर’ का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया। आयोजन समिति के राजकुमार दुबे, नवीन पटेल, अखिलेश दुबे और बृजमोहन सोलंकी सहित अन्य ने ‘नीर’ को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। आलोक शुक्ला, मोहम्मद आफाक और कमल पटेल सहित मित्रों ने भी उन्हें बधाई दी।