कुल पृष्ठ दर्शन : 82

काव्य गोष्ठी से किया ख्याति प्राप्त गीतकार डॉ. मिश्र का स्वागत

धनबाद (झारखंड)।

साहित्योदय संस्था की ओर से २८ जनवरी को कोयला नगर स्थित बीसीसीएल अतिथि गृह में मुख्य अतिथि ख्याति प्राप्त गीतकार डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर काव्य गोष्ठी भी हुई।
साहित्योदय के मार्गदर्शक ज्ञानवर्धन मिश्र ने डॉ. मिश्र को साहित्य ताज पहनाया व आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’ ने अंग वस्त्र से स्वागत किया। साहित्योदय की संरक्षक प्रमिलाश्री तिवारी ने पुष्प गुच्छ, जिलाध्यक्ष रिंकू दुबे ‘वैष्णवी’ ने गुलदस्ता भेंट कर और वरिष्ठ कवियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष के सौजन्य से किया गया, जिसमें अतिथि डॉ. मिश्र, प्रमिलाश्री तिवारी, संजय सिंह ‘चंदन’, डॉ. सुदेश चुघ, सरिता पांडेय व अनंत महेंद्र आदि कवियों ने मनमोहक काव्य प्रस्तुति से समां बाँध दिया। सभी की खूब सराहना हुई। अतिथि डॉ. मिश्र ने गीत, कविता और दोहों की झड़ी लगा दी, साथ ही साहित्यकारों को साहित्य का अनुभव दिया।