कलकत्ता (पश्चिम बंगाल)।
राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर ने अपना वार्षिक ‘डॉ.अरुण प्रकाश अवस्थी शब्दाक्षर सम्मान २०२३’ चेन्नई के साहित्यकार केवल कोठारी को भेंट किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी ने की।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के संयोजन में यह भव्य सारस्वत समारोह कोलकता के ओसवाल भवन में आयोजित किया गया। इसमें ताजा टी.वी. के निदेशक विशंभर नेवर ने मुख्य अतिथि का दायित्व निर्वहन किया। सम्मान सत्र के उपरांत काव्य सत्र प्रारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता कवि जय कुमार रुसवा ने की। दोनों सत्रों का संचालन विश्वजीत शर्मा ‘सागर’ ने किया।