कुल पृष्ठ दर्शन : 538

गौरव-गान तिरंगा

जबरा राम कंडारा
जालौर (राजस्थान)
****************************

अपना सम्मान तिरंगा…

आन-बान और शान तिरंगा,
देश का गौरव-गान तिरंगा।

हरा धरती को जान तिरंगा,
श्वेत शांति पहचान तिरंगा।

केशरिया ओज प्रधान तिरंगा,
चक्र कहता गतिमान तिरंगा।

हम सबकी है ये जान तिरंगा,
संस्कृति का है बखान तिरंगा।

श्रद्धा अरु स्वाभिमान तिरंगा,
पूरा हिंदुस्तान तिरंगा।

है दिल का अरमान तिरंगा,
सबकी मुख मुस्कान तिरंगा।

एकता की है तान तिरंगा,
वीरों का गुणगान तिरंगा।

सदा फहरे आसमान तिरंगा,
हर घर-घर मकान तिरंगा॥