कुल पृष्ठ दर्शन : 233

You are currently viewing चयनित विभूतियों का सम्मान मुम्बई में १५ अक्तूबर को

चयनित विभूतियों का सम्मान मुम्बई में १५ अक्तूबर को

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

कीर्ति शेष महाकवि डॉ. कुॅंअर बेचैन की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय अनुबन्ध फाउंडेशन मुम्बई द्वारा वर्ष २०२२ के लिए साहित्य सम्मान समारोह एवं काव्य संध्या के आयोजन की घोषणा कर दी गई है। यह सम्मान समारोह १५ अक्तूबर (शनिवार) को माटुंगा (मुम्बई) में दोपहर २ बजे से होगा।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार कुश ‘तनहा’ ने बताया कि,
विस्तृत जानकारी शीघ्र ही घोषित जाएगी। सम्मान समारोह एवं काव्य संध्या वर्ष २२ का पहला सम्मान समारोह ग़ाज़ियाबाद (उप्र) में किया गया था। इसी श्रृंखला में समारोह का शेष-दूसरा भाग मुम्बई में आयोजित किया जा रहा है। आपने बताया कि संस्था द्वारा सम्मान के कार्यक्रम का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अन्य समर्पित विभूतियों को भी शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply