दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय सकारात्मक साहित्य मंच की संस्थापक-अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. कीर्ति काले के जन्मदिवस पर रंजना अग्रवाल की अध्यक्षता में मंच द्वारा जी.डबल्यू.एस. होम केयर सेंटर सभागार में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि द्वारका सिटी समाचार-पत्र के मुख्य संपादक मुकेश सिंह रहे।
गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल तथा वरिष्ठ कवि राजेश चेतन रहे। अनेक प्रतिष्ठित कवि-कवयित्रियों ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को गरिमा दी।
सरस संचालन संस्था के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कल्याणे ने किया। धन्यवाद सक्रिय सदस्य श्रीकान्त काले ने व्यक्त किया।