कुल पृष्ठ दर्शन : 6

ज्ञानचंद मर्मज्ञ को मिला ‘दोहा सम्राट’ सम्मान

बेंगलुरु (कर्नाटक)।

वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञानचंद मर्मज्ञ को देहरादून के ‘लेखक गाँव’ में आयोजित अखिल भारतीय सर्व भाषा संस्कृति समन्वय समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान संस्था के वैश्विक अध्यक्ष पं. सुरेश नीरव के सान्निध्य में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ द्वारा ‘दोहा सम्राट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह मर्मज्ञ के सद्य प्रकाशित दोहा संग्रह ‘आरोही’ के लिए दिया गया। इस अवसर पर आपने ‘निशंक’ को संग्रह भेंट किया।