नागपुर (महाराष्ट्र)।
नागपुर की डॉ. लतिका चावड़ा को ‘सप्तम् अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह-२०२५’ में ‘उमेश जोशी भाषा सेतु अलंकरण-२०२५’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अन्य भाषाओं से हिंदी में किए गए उत्कृष्ट अनुवाद कार्य के लिए दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार यह अलंकरण प्रो. सरगू कृष्णमूर्ति की स्मृति में डॉ. मैथिली पी. राव (बेंगलुरु) द्वारा दिया जाएगा। प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट (फिरोजाबाद) द्वारा यह घोषणा करते हुए बताया गया कि सम्मान समारोह ७-८ फरवरी को आई.वी. इंटरनेशनल स्कूल (फिरोजाबाद) में होगा, जिसमें साहित्य, कला और समाज सेवा से जुड़े चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि डॉ. चावड़ा गुजराती, हिंदी सहित ८ भारतीय भाषाओं में अनुवाद कार्य करती हैं। उनकी ५ से अधिक अनूदित पुस्तकें भारत और विदेश में प्रकाशित हैं।
