नई दिल्ली।
नवयुग के नेतृत्व की सफलता समूह द्वारा दीपावली महोत्सव २०२५ के उपलक्ष्य में विशेष आभासी कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ हिंदी प्रचारक और लेखक डॉ. महादेव एस. कोलूर के प्रार्थना गीत से हुआ।
इस कार्यक्रम में देश-विदेश के हिंदी साहित्यकार, कवि, लेखक और बुद्धिजीवियों ने गीत, भजन, नृत्य और संवाद आदि प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में दीपावली के पावन संदेश, असत्य पर सत्य की विजय, अंधकार पर प्रकाश की जीत और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश स्पष्ट प्रकट हुआ। समूह की सदस्य श्रीमती सुषमा शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘मासूम निगाहों की खामोशी शहजादी अनामिका’ का विमोचन भी यहाँ किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार जय नारायण सिंह ने पुस्तक पर विचार व्यक्त किए और बधाई दी। वरिष्ठ सदस्यों और साहित्यकारों ने दीपावली से संबंधित उत्कृष्ट कविताएँ और विचार प्रस्तुत किए। सभी प्रस्तुतियों ने मन को भाव-विभोर कर दिया और उत्साह का संचार किया।
समूह के संस्थापक और संरक्षक एस.पी. गर्ग ने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों और उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
संचालन समूह के सदस्य एन.के. शर्मा ने किया। सह संस्थापक नेहा शर्मा ने आभार व्यक्त किया।