कुल पृष्ठ दर्शन : 156

You are currently viewing दोहों व गीतों से सजी पुस्तक <code>बहुत दिनों के बाद</code> विमोचित

दोहों व गीतों से सजी पुस्तक बहुत दिनों के बाद विमोचित

इंदौर (मप्र)।

संस्कृतिकर्मी संजय पटेल ने वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार चंद्रकांत दीक्षित की दोहों एवं गीतों से सजी पुस्तक बहुत दिनों के बाद का मुख्य वक्ता के रूप में अनेक वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में विमोचन किया। समारोह में पुस्तक चर्चा के साथ दोहा विधा की वर्तमान स्थिति एवं संभावनाओं पर भी गंभीर चर्चा हुई।
साहित्यकार सूर्यकांत नागर, उद्घोषक सुनील देवधर एवं दोहाकार प्रभु त्रिवेदी भी वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। श्री दीक्षित की सुपुत्री सुगंधा बेहरे ने श्री दीक्षित की सुदीर्घ साहित्य साधना व पुस्तक से उन्हें आदर्श एवं संवेदनशील शिक्षक बताया। श्री त्रिवेदी ने पुस्तक को बहुत विशिष्ट बताया। श्री दीक्षित ने दोहा एवं गीत विधा में प्रयोगों की विनम्र जानकारी दी। वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम वाजपेयी, आलोक वाजपेयी, गायक पवन भाटिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजन हर्षवर्धन लिखिते ने किया। सुश्री जयति बेहरे ने आभार प्रदर्शित किया।

Leave a Reply