कुल पृष्ठ दर्शन : 7

‘​नर्मदा साहित्य मंथन’ में सपना साहू ‘स्वप्निल’ सम्मानित

​इंदौर (मप्र)।

देवी अहिल्या विवि के तक्षशिला परिसर स्थित सभागार में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश के वृहद साहित्य सम्मेलन ‘नर्मदा साहित्य मंथन’ में देशभर के प्रतिष्ठित इतिहासकारों, कवियों, लेखकों, साहित्यकारों और पत्रकारों सहित प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की। इस साहित्योत्सव के अंतर्गत अभा लेखन प्रतियोगिता में सपना सी.पी. साहू ‘स्वप्निल’ को उत्कृष्ट अभिव्यक्ति के लिए सम्मानित किया गया।
‘संघ विमर्श’ के विभिन्न विषयों पर देशभर से प्राप्त प्रविष्टियों में सपना साहू द्वारा लिखित आलेख ‘संघ में महिलाओं की भूमिका’ को विषय की गहराई के लिए श्रेष्ठ अभिव्यक्ति हेतु चुना गया। मंच पर मुख्य अतिथि कवि देवकृष्ण व्यास एवं केंद्र के मालवा प्रान्त के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संयोजक श्रीरंग पेंढारकर एवं प्रतियोगिता संयोजक अमित राव पवार द्वारा प्रशस्ति-पत्र और पुस्तक का सम्मान दिया गया। इस उपलब्धि पर साहित्य जगत, परिवार और इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं