कुल पृष्ठ दर्शन :

‘नर्मदा साहित्य मंथन’ ३० जनवरी से देअविवि सभागार में

इंदौर (मप्र)।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रेरित विश्व संवाद केन्द्र मालवा प्रतिवर्षानुसार ‘नर्मदा साहित्य मंथन’ के रूप में ३ दिनी साहित्य संवाद और मंथन सत्रों का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष ये सत्र ३० जनवरी से १ फरवरी तक देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के परिसर स्थित सभागार (खण्डवा रोड) में होंगे।
प्रदत्त जानकारी अनुसार इस वर्ष इस आयोजन की विषय-रेखा ‘भारत उदय’ रखी गई है, जो राष्ट्र की वर्तमान मनोदशा को समग्रता प्रदान करती है। पुस्तक मेला, कला दीर्घा, प्रदर्शनी जैसी गतिविधियाँ भी आयोजन में हिस्सा रहेंगी।
कार्यक्रम में सहभागी होने हेतु पंजीयन कड़ी (https://narma dasahityamanthan.org/registration) उपलब्ध है। अपने स्वजनों को भी सहभागी होने हेतु प्रेरित करें।