अमेरिका।
वागीश अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने पुस्तक प्रकाशन एवं सम्मान योजना-२०२५ के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके अंतर्गत ५ रचनाकार चयनित किए गए हैं।
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आरती ‘लोकेश’ ने बताया कि वागीश श्री शिवशंकर गुप्ता सम्मान (लघुकथा विधा की पुस्तक के लिए) में ‘करनी विष की लोय’ (लघुकथाकार- सविता मिश्रा ‘अक्षजा’) को और वागीशा सुश्री शांति देवी सम्मान (उपन्यास विधा की पुस्तक के लिए) ‘पार्क में एक दिन’ (उपन्यासकार- आचार्य राजेश कुमार) को चुना गया है। इसी तरह वागीश श्री राम अवतार गोयल सम्मान (कथा साहित्य गद्य पुस्तक के लिए) ‘स्टेच्यू’ (कहानीकार-डॉ. रंजना जायसवाल), वागीशा सुश्री बिमलेश गोयल सम्मान (पद्य विधा की पुस्तक के लिए) ‘गीत गाया पत्थरों ने’ (कवि-डॉ. अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’) एवं वागीश श्री महेंद्र कुमार गुप्ता सम्मान (संस्मरण अथवा यात्रा-वृत्तांत की पुस्तक के लिए) ‘सौ द्वीपों के शहर में एक नाव’ (लेखक- भरत चंद्र शर्मा) को चयनित किया गया है।