कुल पृष्ठ दर्शन : 1

प्रो. शरद नारायण खरे लघुकथा स्पर्धा में प्रथम

मंडला (मप्र)।

साहित्यिक संस्था वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी के तत्वावधान में सम-सामयिक विषय पर राष्ट्रीय लघुकथा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देशभर के रचनाकारों ने भाग लिया। इसमें कथ्य, भाषा, प्रवाह, प्रस्तुति व भावाभिव्यक्ति के आधार पर वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे की लघुकथा ‘यह कैसी नवरात्रि’ (कन्या भ्रूण हत्या पर केंद्रित) को निर्णायक मंडल ने प्रथम घोषित कर विशिष्ट सम्मान-पत्र से सम्मानित किया। ज्ञात हो कि प्रो. खरे गत ५ दशक से लेखन कर रहे हैं और अनेक सम्मान मिले हैं।