कुल पृष्ठ दर्शन :

‘बढ़ते कदम’ समारोह ८ को, पुस्तक लोकार्पण संग लघुकथा पाठ भी

भोपाल (मप्र)।

लघुकथा शोध केंद्र समिति (भोपाल) एवं दिल्ली शाखा द्वारा अखिल भारतीय लघुकथा-पर्व ‘बढ़ते कदम’ का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में भारतीय साहित्य के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर बलराम जी अध्यक्षता करेंगे।
सहयोगी संस्थान विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान (दिल्ली) से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंचासीन अतिथियों में अतुल प्रभाकर, लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, डॉ. अशोक भाटिया, डॉ. बलराम अग्रवाल, सुभाष नीरव, सुभाष चंदर तथा ऋषि कुमार शर्मा की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण, पुस्तक लोकार्पण और लघुकथा पाठ रविवार ८ मार्च को सायं ४ बजे से होगा। स्थान हिंदी भवन (११, विष्णु दिगंबर मार्ग, निकट बाल भवन, आई.टी.ओ.) नई दिल्ली है।