कुल पृष्ठ दर्शन :

बाल कवियों ने किया उत्कृष्ट रचनाओं से सम्मेलन को सार्थक

श्रीडूंगरगढ़ (राजस्थान)।

सेवा कुंज छात्रवास में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के बैनर तले बाल कवि सम्मेलन किया गया। इसमें करीब २४ किशोरों ने देशभक्ति और संस्कृति के गौरव गान की कविताएं प्रस्तुत करके इसे सार्थक कर दिया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि साहित्यकार शिवराज भारतीय शामिल हुए। आपने बाल्यावस्था से ही बच्चों में पुस्तकें पढ़ने की आदत डालने और बालकों को साहित्य से जोड़ने की प्रेरणा दी। साहित्यकार मदन सैनी ने अध्यक्षता करते हुए बालक- बालिकाओं से विद्या को आचरण में उतारने व शिक्षा के साथ कुशल व्यवहारिकता सीखने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मधु झाबक और संघ सेवक आशाराम पारीक भी मंच पर मौजूद रहे। परिषद की इकाई अध्यक्ष भगवती पारीक ने सभी का स्वागत किया।
कविता में निकुंज सारस्वत ने प्रथम, द्वितीय कमल प्रजापत मोमासर ने व तृतीय स्थान वंदना सेवग ने हासिल किया।
अतिथियों ने प्रतिभागियों का सम्मान करते हुए विजेताओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित-पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता राजू शर्मा ने किया। मंत्री छैलूदान चारण ने आभार जताया।