कुल पृष्ठ दर्शन :

भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान से डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’ अंलकृत

बद्दी (हिमाचल प्रदेश)।

‘विश्व हिंदी दिवस’ पर भारतीय उच्च आयोग (कोलम्बो-श्रीलंका) तथा पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी द्वारा स्वामी विवेकानंद संस्कृति केंद्र (कोलम्बो) में आयोजित बीसवें लेखन मिलन समारोह में बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के लेखक डॉ. प्रताप मोहन ‘भारतीय’ को हिंदी साहित्य लेखन एवं प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए ‘भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान’ से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मलेन भी हुआ, जिसमें ‘भारतीय’ ने हास्य कविताओं को प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
श्रीलंका में हुए इस आयोजन में ‘भारतीय’ को सम्मान केंद्र के निदेशक प्रो. अकुंरण दत्ता, केलणीय विवि की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. नीता सुभाषिनी तथा प्रो. अतिला केथलाविया ने दिया। ज्ञात हो कि ‘भारतीय’ को देश-विदेश की कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मित्रों, लेखकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।