मथुरा (उ.प्र.)।
अखिल भारतीय माँ रामश्री हिन्दी लघुकथा प्रतियोगिता -२०२४ के लिए प्रविष्टि आमंत्रित की गई है। २० जुलाई तक प्राप्त रचनाओं पर ही विचार किया जाएगा।
दी गई जानकारी के अनुसार चयनितों को प्रथम २ हजार ₹, द्वितीय १५०० ₹, तृतीय १ हजार ₹ और ३ सान्त्वना पुरस्कार (५०० ₹) दिए जाएंगे। अधिकतम ३ मौलिक एवं अप्रकाशित लघुकथा होने के साथ अनुदित रचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा। मेल (dkbhas kar4@gmail.com, drpuran singh64@gmail.com) से केवल यूनीकोड फॉण्ट में एवं हस्तलिखित रचना डाक (‘डिप्रेस्ड एक्सप्रेस’ ९, द्वारकेश नगर, पोस्ट-कृष्णा नगर, मथुरा (उप्र)-२८१००४) से भी भेज सकते हैं। सभी पुरस्कार संरक्षक डॉ. पूरन सिंह (वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व संयुक्त निदेशक, भारत सरकार) द्वारा दिए जाएंगे।