कुल पृष्ठ दर्शन : 29

मासिक काव्य गोष्ठी में एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत

मुम्बई (महाराष्ट्र)।

रा.सा.सा. व सांस्कृतिक न्यास काव्य सृजन की १३३ वीं मासिक काव्य गोष्ठी डॉ. प्रमोद पल्लवित की अध्यक्षता में ऐरो एकेडमी (साकी नाका, मुम्बई) में अविस्मरणीय रूप से हुई। अनेक रचनाकारों ने एक बढ़कर बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत कर इसे सफल बनाया।
एकेडमी की मुखिया सौ.रीमा यादव की उपस्थिति ने आयोजन को और सुन्दर बना दिया। आयोजन अविस्मरणीय इसलिए रहा कि, मार्गदर्शक हौंसिला प्रसाद ‘अन्वेषी’ व मोतीलाल बजाज ने तकनीक के सहारे अपना काव्य पाठ सभागार में लोगों के सम्मुख प्रस्तुत किया। उपस्थित कवियों में पं. जमदग्निपुरी, श्रीधर मिश्र, सजनलाल यादव, आनंद पाण्डेय और कु.स्नेहा शर्मा आदि ने एक बढ़कर बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत की।
पं. जमदग्निपुरी के मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित लोगों ने सरस्वती का पूजन किया। कल्पेश यादव ने वंदना की। अध्यक्षीय उद्वोधन में डॉ. पल्लवित ने सभी कवियों की विधिवत समीक्षा की और उत्साहवर्धन किया।

संचालन संगठन मंत्री माता प्रसाद शर्मा ने खूबसूरती के साथ किया। आभार आत्मिक जी ने प्रकट किया।