कुल पृष्ठ दर्शन :

रचनाकार दिशा मिश्रा सम्मानित

इंदौर (मप्र)।

विश्व संवाद केंद्र द्वारा इंदौर में आयोजित ‘नर्मदा साहित्य मंथन’ में रचनाकार दिशा मिश्रा को सम्मानित किया गया। देवी अहिल्या विवि के तक्षशिला परिसर स्थित सभागार में इस कार्यक्रम के अंतर्गत हुई लेखन प्रतियोगिता में ‘भारत उदय’ विषय पर दिशा मिश्रा के आलेख का चयन किया गया। केंद्र के मालवा प्रान्त के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मुख्य अतिथि कवि देवकृष्ण व्यास, संयोजक श्रीरंग पेंढारकर एवं प्रति. संयोजक अमित राव पवार द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। सभी शुभचिंतकों ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है।