लखनऊ (उप्र)।
साहित्यिक सरोकारों से भरी एक यादगार काव्य गोष्ठी राजधानी लखनऊ में आयोजित की गई। एकता नगर (बालागंज) में कवि श्रीकृष्ण द्विवेदी ‘द्विजेश’ के आवास पर यह आयोजन हुआ, जिसका श्रेय राजेन्द्र शुक्ल ‘सहज’ एवं संस्था सर्वजन हिताय साहित्यिक समिति को है।
कार्यक्रम में राजेश विक्रांत विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और नए साहित्यकारों से संवाद किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि राजकिशोर त्रिवेदी ‘किशोर’ ने की। मुख्य समागतकर्ता के रूप में साहित्यकार सुनील कुमार वाजपेयी उपस्थित रहे। शुरुआत जितेन्द्र मिश्र ‘भास्वर’ द्वारा वाणी वंदना से की गई। इस अवसर पर कमल किशोर ‘भावुक’, रवीश पाण्डेय ‘तेंदुआ’, सचिन साधारण, हिमांशु सक्सेना ‘अर्श लखनवी’ एवं नवीन बैसवारी सहित कई रचनाकारों ने अपनी विविध रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। द्विजेश, ‘सहज’, ‘किशोर’ एवं श्री वाजपेयी की काव्य प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं। राजेश विक्रांत ने गद्य व्यंग्य रचना ‘ब्रेकिंग न्यूज में कविताएं’ का पाठ कर खूब सराहना बटोरी। राजीव वर्मा ‘वत्सल’ द्वारा राजेश विक्रांत का सम्मान किया गया।
साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार इस आयोजन का संचालन शशि नारायण त्रिपाठी ने किया।