कुल पृष्ठ दर्शन : 12

लघुकथा अलंकरण सम्मेलन में कईं रचनाकार सम्मानित

पटना (बिहार)।

अखिल भारतीय प्रगतिशील लघुकथा मंच का अलंकरण सम्मेलन किलकारी भवन के सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन कर्ता बिहार विधान परिषद के उप सभापति प्रो. रामवचन राय रहे।
इस अवसर पर आपने कहा कि लघुकथा भी कहानी, उपन्यास का काम करती है। कहानी के भीतर लघुकथा मानो नैनो साइंस की तरह है।
मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा, कि लघुकथा, साहित्य की एक ऐसी विधा है, जिसमें कम शब्दों में क्षण की घटना को लिखा जाता है।
मंच के महासचिव डॉ. ध्रुव कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर मंच अध्यक्ष डॉ. रामदुलार ने भी सम्बोधित किया।
समारोह में श्री बलराम, डॉ. आशा पुष्प और अनुज कुमार आदि को संस्थापक सतीश राज पुष्करणा की स्मृति में सम्मान दिए गए।