कुल पृष्ठ दर्शन : 154

You are currently viewing वयोवृद्ध पंडित आजाद रामपुरी साहित्य सेवाओं के लिए सम्मानित

वयोवृद्ध पंडित आजाद रामपुरी साहित्य सेवाओं के लिए सम्मानित

ग्वालियर (मप्र)।

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई द्वारा नगर के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध साहित्यकार पंडित आजाद रामपुरी का उनके निवास अलकापुरी में जाकर उनके द्वारा की गई सुदीर्घ कालीन साहित्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से ‘साहित्य गौरव सम्मान’ करते हुए पंडित रामपुरी का शॉल, श्रीफल, सम्मान-पत्र से अभिनंदन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष माताप्रसाद शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. एन.एन. लाहा, उपाध्यक्ष बच्चन बिहारी, सचिव मोहन योगी, उपसचिव डॉ. मनीषा गिरी, संयुक्त सचिव मनोज भटेले और महानगर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. श्रीमती प्रमिला अनघ विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री शुक्ल ने पंडित आजाद रामपुरी की साहित्य सेवाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए बताया कि गद्य और पद्य में उनकी १ दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। कुछ पुस्तकें पाठ्यक्रम में भी लगी है। डॉ. लाहा व डॉ. अनघ ने भी संस्मरण साझा किए। सम्मान-पत्र का वाचन श्री भटेले ने किया। आभार डॉ. गिरी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply