कुल पृष्ठ दर्शन :

वार्षिक सम्मान हेतु कृतियाँ ३१ तक आमंत्रित

रतलाम (मप्र)।

श्री कला-मोहन भाषा, साहित्य एवं संगीत केन्ट सुखेडा (जिला रतलाम) द्वारा वार्षिक सम्मान समारोह – प्रेरणा सम्मान वर्ष २०२६ वार्षिक सम्मानों में नाम के स्वरूप में आंशिक परिवर्तन (अब संस्थागत) के साथ कृतियाँ आमंत्रित की गई हैं। यह ३१ मार्च तक भेजनी होंगी।

केंद्र की तरफ से डॉ. कारुलाल जमड़ा ‘कारुण्य’ (९००९०७९०७ ८) ने बताया कि श्री कलामोहन काव्य बीज (कविता) प्रेरणा सम्मान, श्री कलामोहन ‘लघुकथा’ विधा प्रेरणा सम्मान, श्री कलामोहन ‘संस्मरण ‘विधा प्रेरणा सम्मान, श्री कलामोहन क्षेत्रीय भाषा लेखन प्रेरणा सम्मान (बोली) सहित श्री कलामोहन लोकसंगीत कला प्रेरणा सम्मान के लिए प्रत्येक सम्मान में १५०० ₹ और अभिनंदन पत्र इत्यादि से सम्मान किया जाएगा। प्रथम ४ सम्मानों हेतु २०२४-२५ में प्रकाशित कृतियों की २ प्रति संस्था के पते पर प्रेषित करनी है।