सोनीपत (हरियाणा)।
कल्पकथा परिवार की साप्ताहिक काव्य गोष्ठी (२३४) विषय ‘माघ पूर्णिमा एवं भगवान श्री हरि नारायण विष्णु के अवतार’ पर अत्यंत साहित्यिक वातावरण में सफलतापूर्वक हुई। यह आयोजन भक्ति, राष्ट्रभाव और साहित्यिक चेतना का अनुपम संगम सिद्ध हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कवि अमित पण्डा ‘अमिट रोशनाई’ रहे।
परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति
सिंह ने बताया कि हिन्दी भाषा, सनातन संस्कृति एवं सद साहित्य हेतु कृत संकल्पित कल्पकथा के इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ रचनाकार विजय रघुनाथराव डांगे द्वारा प्रस्तुत संगीतमय गुरुवंदना से हुआ, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया। अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार ज्योति प्यासी ने की।
गोष्ठी में पं. अवधेश प्रसाद मिश्र ‘मधुप’, बिनोद कुमार पांडे, सुनील कुमार खुराना, नैन्सी श्रीवास्तव, आनंदी नौटियाल ‘अमृता’, नन्द किशोर बहुखंडी, डॉ. अंजू सेमवाल, डॉ. श्याम बिहारी मिश्र, भास्कर सिंह ‘माणिक’, राधाश्री शर्मा तथा पवनेश मिश्र आदि ने भावपूर्ण एवं चिंतनशील रचनाओं का सस्वर पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर किया।
मंच संचालन का दायित्व पवनेश मिश्र ने अत्यंत साहित्यिक गरिमा के साथ निभाया। समापन सत्र में संस्था की संस्थापक श्रीमती राधाश्री शर्मा ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।