ममता सिंह
धनबाद (झारखंड)
*****************************************
सुन्दर गुलाब सबका प्यारा होता है,
पर साथ में काँटा भी लगा होता है।
जिस किसी को होगा गुलाब से प्यार,
वह काँटों से भी जरूर करेगा प्यार।
कई रंगों का होता है ये प्यारा गुलाब,
फूलों का राजा कहलाता है ये गुलाब।
हरा, लाल, पीला, काला, सफेद, नारंगी,
सभी को भाएं ये फूल आसमानी, बैंगनी।
काले, हरे फूल होते हैं बड़े ही दुर्लभ,
सफेद, लाल, गुलाबी मिलते हैं सुलभ।
लाल होता प्यार और गहराई का प्रतीक,
सफेद है मासूमियत, नई शुरुआत व पवित्र।
गुलाबी है प्रशंसा, अनुग्रह और कोमलता,
बैंगनी पहली नजर का प्यार और जादू होता।
पीला गुलाब होता है मित्रता और खुशी,
हरा गुलाब होता है प्रकृति और ताजगी।
गहरे लाल गुलाब में रहस्यमयी गहरा प्रेम,
दो रंगों वाला लाल, पीला और लाल सफेद॥