कुल पृष्ठ दर्शन : 8

सम्मान कार्यक्रम २४ को, लेखक-कवि भी करें नामांकन

मुजफ्फर नगर (बिहार)।

मेरा वजूद फाउण्डेशन (मुजफ्फर नगर) की मासिक बैठक प्रत्यूष गोयल के प्रतिष्ठान मित्तल हाउस में अध्यक्ष पं. संजीव शंकर की अध्यक्षता में रखी गई। इसमें निर्णय लिया गया कि २४ मार्च को ‘’फिफ्टी प्लस द टैलेन्ट शो’ किया जाएगा। इसमें नामांकन के लिए साहित्यकार, कवि, छायाकार, नायक, सशक्त महिला, पत्रकार व अन्य कलाकार आदि ऐसे ही हुनर में १८ मार्च तक जानकारी मेल (merawajo odfoundation@gmail.com) या वाट्सअप (९८९७६२०३ ५१) कर सकते हैं।

फाउण्डेशन के अध्यक्ष प्रेवन्द्र दहिया ने बताया कि ५० वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति, जिनके पास कुछ न कुछ हुनर है, वे २२ वर्ग (साहित्य, गायन, नृत्य आदि) में नामांकन कर सकते हैं। चुने हुए प्रतिभागियों को २४ मार्च को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज (जडौदा, मुजफ्फर नगर) के सभागार में सम्मानित किया जाएगा। सलाहकार डॉ. अ. कीर्तिवर्धन ने बताया कि यह शो प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क रहेगा।