प्रयागराज (उप्र)।
साहित्यांजलि प्रकाशन (प्रयागराज) ने ‘साहित्यकार सत्कार आपके द्वार’ योजना के अन्तर्गत नगर की ख्यातिप्राप्त साहित्यकार श्रीमती विजय लक्ष्मी विभा और डॉ. उषा मिश्रा को प्रकाशन की ओर से ‘साहित्य भारती सम्मान’ दिया। श्रीमती विभा के चकिया स्थित आवास पर प्रकाशन के उप सम्पादक योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबंधु की अध्यक्षता में दोनों को साहित्यिक अवदान के लिए अंगवस्त्र, सम्मान-पत्र, पुष्पाहार व साहित्य के साथ अभिनंदित किया गया।
डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय ने मंचासीन अतिथियों और साहित्यकारों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों में लोकरंजन प्रकाशन के व्यवस्थापक रंजन पाण्डेय, डॉ. आदित्य नारायण सिंह एवं साहित्यांजलि के उप सम्पादक डॉ. राम लखन चौरसिया ने सारगर्भित उद्बोधन दिया। आयोजन में शंभूनाथ श्रीवास्तव, केशव प्रकाश सक्सेना, डॉ. प्रदीप चित्रांशी, श्रीमती रजनी रस्तोगी और डॉ. सुषमा त्रिपाठी की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने स्वागत, संचालन और धन्यवाद व्यक्त करने का दायित्व निभाया।