कुल पृष्ठ दर्शन : 312

You are currently viewing साहित्यकार प्रो.शरद नारायण खरे को मिला ‘कबीर सम्मान’

साहित्यकार प्रो.शरद नारायण खरे को मिला ‘कबीर सम्मान’

मंडला(मप्र) |

चार दशक से अधिक से समाज हित में सांस्कृतिक व मानवीय मूल्यों के परिप्रेक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण साहित्य साधना करने वाले अनेक श्रेष्ठ कृतियों के सृजक प्रो.(डॉ.)शरद नारायण खरे को कबीर जयंती पर जबलपुर की संस्था साहित्य सहोदर ने ‘कबीर सम्मान-२०२१’ से जानकीरमण महाविद्यालय में सम्मानित किया। इस समारोह में अलंकरण पत्र,अंगवस्त्रम्,मोतीमाल,कबीर पदक व पुष्पमाल से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि रही। अध्यक्षता मूर्धन्य विद्वान डॉ. हरिशंकर दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि में एडव्होेकेट सम्पूर्ण दुबे व शरदचंद्र पालन, रुद्रदत्त दुबे की उपस्थिति रही। संयोजन सुरेश मिश्रा ने किया। मार्गदर्शन डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी का रहा। संचालन डॉ. आनंद सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply