कुल पृष्ठ दर्शन :

१५ को सम्मानित होंगे यतींद्र मिश्र

सोनभद्र (उप्र)।

साहित्य क्षेत्र के विद्वान यतींद्र मिश्र को ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-२०२५ से सम्मानित किया जाएगा। माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राॅबर्ट्सगंज के मुख्य न्यासी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि निर्णायक मंडल के अध्यक्ष साहित्यकार हेमंत शर्मा, सरस्वती पत्रिका के संपादक डॉ. रविनंदन, नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल और संयोजक डॉ. उमेश प्रसाद सिंह ने इस सम्मान के लिए यतींद्र मिश्र का चयन किया है। १५ नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्टांप एवं पंजीयन) रवींद्र जायसवाल देंगे।