कुल पृष्ठ दर्शन : 30

You are currently viewing हिंदी साहित्य भारती ने दृष्टि बाधित विद्यार्थियों संग मनाया ‘हिंदी दिवस’

हिंदी साहित्य भारती ने दृष्टि बाधित विद्यार्थियों संग मनाया ‘हिंदी दिवस’

भोपाल (मप्र)।

हिंदी साहित्य भारती भोपाल इकाई की अध्यक्ष व प्रदेश जनसंचार संयोजिका शेफालिका श्रीवास्तव और संस्था की कार्यकारिणी द्वारा नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड (भोपाल शाखा) में हिन्दी कहानी एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ३२ दृष्टि बाधित छात्र एवं ८ छात्राओं की उपस्थिति रही। कुल १७ प्रतिभागियों ने प्रति. में भाग लिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखिका संघ की पूर्व प्रांताध्यक्ष अनीता सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि रामायण शोध केंद्र के
संस्थापक व केंद्र निदेशक राजेश श्रीवास्तव रहे। संस्था के सचिव उदय वसंत हतवलने ने उपाध्यक्ष एवं अदिता असनानी ने सारस्वत अतिथि की भूमिका निभाई। निर्णायक रंजना शर्मा, साधना गंगराड़े, मधुलिका सक्सेना व मधुलिका श्रीवास्तव रहीं। प्रथम आए छात्र नीलेश ने स्वरचित ब्रेल लिपि में लिखी कविता का सस्वर पाठ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह मन की उड़ान है। उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने “मन के हारे हार है, मन के जीते जीत” से उत्साहित किया और आश्वासन दिया कि वे रामायण का सस्वर पाठ केंद्र में लगातार करवाएँगे। सभी बच्चों की प्रस्तुति मनमोहक व भावुक कर देने वाली रही।

सभी पाठ करने वाले बच्चों में ८ पुरस्कारों का वितरण किया गया। कार्यक्रम संचालन श्रीमती महिमा वर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यकारिणी सदस्य सुधा दुबे ने किया।