कुरुक्षेत्र (हरियाणा)।
अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय के बैनर तले अखण्ड गीता पीठ, श्रीमद्भागवतगीता मण्डपम में २ दिवसीय गीतायन साहित्य महोत्सव प्रारंभ हुआ। इसमें देश-विदेश के साहित्यकारों ने भाग लिया।
इस महोत्सव का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वतानंद गिरि द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र ने की। सरस्वती वंदना किशोरी भूषण पाठक ने प्रस्तुत की। महोत्सव में गीतायन महाकाव्य ग्रंथ सहित अनेक पुस्तकों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर हास्य कवि सुनील साहिल, गणेश दत्त शर्मा, डॉ. सीमा बिरला आदि साहित्यकारों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन में कवि सम्मेलन, नृत्य संगीत, प्रदर्शनी, नाटक, गोष्ठी, सम्मान तथा तीर्थ भ्रमण जैसे विविध कार्यक्रम शामिल रहे। साहित्योदय के संस्थापक और अध्यक्ष पंकज प्रियम की मौजूदगी में शाश्वतानंद गिरि ने साहित्योदय द्वारा सत्य और सनातन संस्कृति के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
