हिन्दी सृजन हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, १४ सित. को देंगे

hindi-bhashaa

बीकानेर (राजस्थान)। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति (श्रीडूंगरगढ़) ने हिन्दी सृजन हेतु दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। शीघ्र ही रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान की घोषणा भी जाएगी। सभी पुरस्कार १४ सितम्बर को श्रीडूंगरगढ़ में संस्था द्वारा आयोज्य भव्य समारोह में अर्पित किए जाएंगे। संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि और उपाध्यक्ष डॉ. … Read more

साहित्यकारों ने लिया काव्य गोष्ठी और यात्रा का आनंद

hindi-bhashaa

हैदराबाद (तेलंगाना)। कादम्बिनी क्लब हैदराबाद के तत्वावधान में रविवार को क्लब की मासिक गोष्ठी का आयोजन महिला दक्षता समिति एज्युकेशनल इंन्टिट्यूशन (चंदा नगर) के सभागार में डॉ. सरोज बजाज के सौजन्य से हुआ। इसमें सभी ने काव्य गोष्ठी और विहार यात्रा का आनंद उठाया।क्लब अध्यक्ष डॉ. अहिल्या मिश्र एवं कार्यकारी संयोजिका मीना मुथा ने बताया … Read more

राजभाषा कार्यशाला से समझाई हिन्दी की गहराई और सौंदर्य

hindi-bhashaa

हैदराबाद (तेलंगाना)। डीएनए फिंगर प्रिंटिंग एवं निदान केंद्र (सीडीएफडी) में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन हुआ। १९ अगस्त को आयोजित इस कार्यशाला में हिन्दी भाषा के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता श्रीमती अनिता पांडे (सहायक निदेशक (राजभाषा) ने ‘राजभाषा कार्यान्वयन की वार्षिक योजना– लक्ष्य, रणनीति और उपलब्धियाँ’ … Read more

१३ को हिन्दी सम्मेलन, ‘विश्व पटल पर हिन्दी’ का विमोचन भी

hindi-bhashaa

जबलपुर (मप्र) जबलपुर (मप्र) प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन १३ सितंबर को १८, पूसा रोड (करोलबाग) दिल्ली में होगा। सम्मेलन में देशभर से कवि, कवयित्री व पत्रकार भाग लेंगे। सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि प्रदीप मिश्र ‘अजनबी’ (महासचिव) के कुशल निर्देशन में यह आयोजन किया जा रहा है। … Read more

खूब तालियाँ बटोरी काव्य गोष्ठी में

hindi-bhashaa

जबलपुर (मप्र)। सशक्त हस्ताक्षर की ३९ वीं काव्य गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद हुई। मुख्य अतिथि रत्नेश सोनकर (महानगर अध्यक्ष, भाजपा) रहे।      संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने अपनी वाणी से सभी का स्वागत किया। सरस्वती वंदना सुशील श्रीवास्तव ने की। अध्यक्षता रत्ना श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि गीतकार अभय तिवारी, चम्पादेवी श्रीवास्तव, … Read more

पुस्तक ‘अक्षर-अक्षर शंखनाद’ लोकार्पित

hindi-bhashaa

गाजियाबाद (उप्र) | मेवाड़ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में १७ अगस्त को १०० वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में साहित्यकार डॉ. ओंकारनाथ त्रिपाठी की पुस्तक ‘अक्षर-अक्षर शंखनाद’ का लोकार्पण वसुंधरा जिले में हुआ। उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, उप्र राजभाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. राज नारायण शुक्ल, इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार … Read more

‘याद करो कुर्बानी…’ से दिखाए दोहा, गीत और ग़ज़ल के रंग

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र) | मध्य प्रदेश शासकीय कर्मचारी एकता रंगमंच की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘याद करो कुर्बानी’ मुशायरे का आयोजन किया गया। रविवार को हुए इस कार्यक्रम में शेर, शायरियों, गीत और ग़ज़लों के साथ देशभक्ति पर एक और विधा भी दोहा सुनने को मिली। इन दोहों में भी देश के प्रति … Read more

स्वतंत्रता दिवस को किया देशभक्ति की उत्कृष्ट रचनाओं से सार्थक

hindi-bhashaa

हैदराबाद/दिल्ली। साहित्यिक संस्था ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर राष्ट्र के महावीरों को नमन करते हुए बहुभाषी कवि सम्मेलन का आभासी आयोजन किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अहिल्या मिश्र की अध्यक्षता में इस सम्मेलन में भारत से ३० कवियों ने पाठ किया।छिंदवाड़ा से सम्मेलन में जुड़े लक्ष्मण प्रसाद डेहरिया ‘ख़ामोश’ ने … Read more

वागीश्वरी पुरस्कार-२०२५ हेतु आकाश माथुर चयनित

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन का प्रतिष्ठित वागीश्वरी पुरस्कार-२०२५ के लिए उपन्यास विधा में आकाश माथुर (सीहोर) को उपन्यास ‘उमेदा-एक योद्धा नर्तकी’ (शिवना प्रकाशन) के लिए दिया जाएगा।हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पलाश सुरजन ने बताया कि इसी अगस्त माह में पहले रामदरश मिश्र न्यास का ‘शताब्दी सृजन सम्मान’, फिर वनमाली कथा में उत्कृष्ट … Read more

लघु कहानी प्रतियोगिता

hindi-bhashaa

भोपाल (मप्र)। आरिणी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा लघु कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विशेष रूप से नारी शक्ति (पौराणिक कथाओं एवं मान्यताओं पर आधारित सशक्त किरदार) के जीवन पर आधारित लघु कहानी (मंचन संभव हो) आमंत्रित है। इच्छुक कहानीकार अपनी लघु कहानी मेल (aarinis ahityawaridhi@gmail.com) पर २७ अगस्त तक भेज सकते हैं।