समाचार
फाउंडेशन की इंदौर इकाई के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ‘उपवन’
इंदौर (मप्र)। साहित्यकार दिनेश तिवारी ‘उपवन’ को राष्ट्रीय साहित्य संस्था विद्योतमा फाउंडेशन की इंदौर इकाई का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्र और डॉ. प्रो. अखिलेश राव की सहमति से बनाया गया है। संरक्षक डॉ. सुधा चौहान रहेंगी। मीडिया प्रभारी का प्रभार कवि सुरेश माहेश्वरी शिवम्, महासचिव डॉ. अखिलेश राव व साहित्य सचिव कवयित्री स्वाति … Read more
आरंभ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा लेखन प्रतियोगिता
भोपाल (मप्र)। आरंभ चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। अपने प्रिय कवि-कवियित्री पर लिखकर ३० जून तक विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।अध्यक्ष अनुपमाश्री के अनुसार विजेताओं को नगद राशि दी जाएगी। विषयान्तर्गत दृष्टांत सहित हिंदी में अपने मनोभावों को अधिकतम १५० शब्दों में विस्तार देते हुए रचना भेजनी है। इसमें कक्षा … Read more
गोष्ठी में उठी दुरूपयोग पर अंकुश की मांग
हैदराबाद (तेलंगाना)। साहित्य सेवा समिति की मासिक गोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया।गोष्ठी २ सत्रों में आयोजित की गई। ‘सोशल मीडिया में पैदा होते जयचंद और उसका देश की सुरक्षा को खतरा’ विषय पर इस गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने पुरजोर मांग की कि ऐसे गलत प्रयोग पर कुछ सरकार अंकुश लगाए।प्रथम सत्र का … Read more
सोचने की प्रक्रिया जब मातृभाषा में, तभी क्षमता का भरपूर दोहन संभव
शुभारम्भ… दिल्ली। भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना से अब राजभाषा विभाग एक सम्पूर्ण विभाग बन गया है। यह अनुभाग भारत की भाषाई विविधता को समाहित करते हुए सभी भाषाओं को एक सशक्त और संगठित मंच प्रदान करेगा। भारतीय भाषाएं, संस्कृति की और भारतीय संस्कृति भारत की आत्मा है। हमारी सोचने, विश्लेषण करने और निर्णय लेने … Read more
१० को हिन्दी प्रचार सभा का वार्षिकोत्सव, होंगे कई पुरस्कृत
हैदराबाद (तेलंगाना)। हिन्दी प्रचार सभा (हैदराबाद) का ९०वां वार्षिकोत्सव १० जून को मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मंचासीन रहेंगे।सभा के प्रधान मंत्री एस. गैबुवली और अध्यक्ष प्रो. चंद्रदेव ने बताया कि महानगर के लेखकों, साहित्यकारों, कवियों और हिंदी भाषी प्रेमियों से वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होने का आहवान किया गया है। … Read more
शिक्षाविद् मदन मोहन पाण्डेय को ‘हिंदी रत्न सम्मान’
जबलपुर (मप्र)। हिंदी के प्रचार-प्रसार व साहित्य की सेवा में लगे कवि-कवयित्रियों को सम्मानित करने के क्रम में गणेश श्रीवास्तव (संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर संस्था) व कवि संगम त्रिपाठी (संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा) ने शिक्षाविद् मदन मोहन पाण्डेय (उप्र) को ‘हिंदी रत्न सम्मान’ दिया है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इनके १५ साझा संग्रह एवं … Read more
परिवार एक मंदिर, जिसमें कर्तव्य की पूजा
काव्य गोष्ठी… सोनीपत (हरियाणा)। परिवार एक मंदिर है, जिसमें प्रेम, सम्मान और कर्तव्य की पूजा होती है।कल्पकथा परिवार की जीवन के विविध रंगों से सजी रही काव्य गोष्ठी में यह बात अध्यक्षीय उद्बोधन में अवधेश प्रसाद मिश्र ‘मधुप’ ने कही। कल्पकथा साहित्य संस्था की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि २००वीं ऑनलाइन … Read more
पत्रिका ‘गौतम दर्पण’ विमोचित
इंदौर (मप्र)। सामाजिक मासिक पत्रिका ‘गौतम दर्पण’ का मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति श्यामसुंदर द्विवेदी ने बतौर अतिथि शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र मोहन माथुर सभागृह में विमोचन किया। आपने पत्रिका को अनूठा प्रयास और प्रेरक कदम बताया। इस अवसर पर शिक्षाविद के.सी. शर्मा, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा इंदौर … Read more
१० तक आवेदन, युवा लेखकों हेतु सुनहरा अवसर
दिल्ली। पीएम-युवा ३.० मेंटरशिप योजना युवा लेखकों के लिए सुनहरा अवसर है। आप अब अपनी कहानियों और विचारों को राष्ट्र के साथ साझा कर सकते हैं। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख १० जून २०२५ है। शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसमें चयनित होने पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, ५० हजार ₹ … Read more