कुल पृष्ठ दर्शन : 1

‘उम्मीदों के पंख’, ‘महकते पल’ और ‘वृक्ष, चेतना के मौन स्वर’ विमोचित

दिल्ली।

‘विश्व पुस्तक मेला’ के सारस्वत वातावरण में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. कविता सिंह ‘प्रभा’ रचित पुस्तक ‘महकते पल’, ‘उम्मीदों के पंख’ तथा संपादित साझा काव्य संग्रह ‘वृक्ष, चेतना के मौन स्वर’ का विमोचन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर ‘प्रभा’ ने तीनों पुस्तकों के मर्म, औचित्य और भाव को विस्तार से रखा, साथ ही संग्रह के रचनाकारों के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त की। समारोह में साहित्यकार अखिलेश कुमार सिंह, प्रकाशक राजीव त्रिपाठी, साहित्यकार डॉ. सविता चड्डा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।