कुल पृष्ठ दर्शन :

कवि सम्मेलन कराया, योगदान हेतु २ कवियित्री सम्मानित

अयोध्या (उप्र)

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था (अयोध्या धाम) के अंतरराष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर कवि सम्मेलन रखा गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह भी हुआ, जिसमें २ कवियित्रियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संस्थापक वरिष्ठ कवि अशोक गोयल की उपस्थिति में अध्यक्षता कवयित्री बीना गोयल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उषा सूद सहभागी रहीं। कार्यक्रम का प्रारम्भ कवयित्री चंद्रकला शर्मा द्वारा माँ शारदे की वंदना से किया गया। समारोह में महादेवी वर्मा पुरस्कार २०२६ से
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. सुमन मल्होत्रा और उषा सूद को हिंदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन में डॉ. प्रभा जैन, पुष्पा पालीवाल, संगीता शुक्ला, डॉ. मधु स्वामी व रीता गुगलानी सहित लगभग ३५ रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन शशिकला पाण्डेय और आशा शर्मा ने किया। अध्यक्ष बीना गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।