कुल पृष्ठ दर्शन : 12

कहानी संग्रह पुरस्कृत, विमोचन भी

चेन्नई।

विविधा संस्था सूरतगढ़ द्वारा रोचिका अरुण शर्मा के कहानी संग्रह ‘जो रंग दे, वो रंगरेज’ को अखिल भारतीय अर्जुन राम सुथार पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। आपको सम्मानित कर ११ हजार ₹ की राशि दी गई। इस अवसर पर संजय सोनी, अशोक नागपाल, अनिल धानुका व ओम प्रकाश राठी आदि उपस्थित रहे। आपके बाल कविता संग्रह ‘चिड़िया पिकनिक करने आई का विमोचन भी किया गया। संस्था के संयोजक एन.के. सोमानी द्वारा यह आयोजन माहेश्वरी धर्मशाला के सभागार में किया गया।