मंडला (मप्र))।
काव्य सम्मेलन….
संस्था अभिनव काव्यांश मंच द्वारा आभासी रूप से कवि सम्मेलन का आयोजन लक्ष्मी शिमला शर्मा के संयोजन में किया गया। मंडला (मध्यप्रदेश) के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. शरद नारायण खरे की अध्यक्षता में यह हुआ।
दीप्ति राजौरा के विशेष सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में सिद्धेश्वरी सराफ, रजनी कटारे, माधवी गम्भीर,अर्चना द्विवेदी और विवेक विश्वास सहित विभिन्न राज्यों के कवि-कवयित्रियों ने कविता पाठ किया। सभी ने एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति दी। अनुभवी कवि प्रो. खरे ने सभी रचनाकारों की प्रस्तुतियों पर जोशीली टिप्पणियाँ देकर माहौल को जीवंत बनाए रखा। आपने जब तरन्नुम में प्रयोगवादी श्रंगार मुक्तक पढ़े तो वातावरण उल्लास और ऊर्जा से भर गया- “तेरे आँसू सभी लेकर, तुझे मैं हास देता हूँ। तेरी खामोशियाँ लेकर, तुझे विश्वास देता हूँ।….”
लक्ष्मी शिमला शर्मा और दीप्ति राजौरा के गीतों को ज़बरदस्त दाद मिली।
अंजना सिन्हा के संचालन में आभार प्रदर्शन के साथ ही यह समाप्त हुआ।