उज्जैन (मप्र)।
व्यंग्य विधा के सशक्त हस्ताक्षर दिनकर सोनवलकर एवं सार्थक साहित्य लेखन कर अपने सम्पूर्ण जीवन को अनुकरणीय बनाने वाले प्रतीक सोनवलकर की स्मृति में दिनकर सृजन संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष दिनकर प्रतीक सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान में हिंदी कविता के क्षेत्र में प्रकाशित श्रेष्ठ काव्य पुस्तक की प्रविष्टि १५ मई २०२६ तक उल्लेखित पते पर भेजी जानी है।
संस्थान (७९९९३९३९५२) से प्रदत्त जानकारी अनुसार पुस्तक लेखक की मौलिक रचना और प्रकाशन वर्ष २०२२ से २०२६ होना चाहिए। भारत या विदेश में कहीं भी निवासी लेखक प्रविष्टि के रूप में २ प्रतियाँ संक्षिप्त परिचय, पूर्ण पता एवं चित्र आदि सहित भेजेंगे। सम्मान स्वरुप चयनित कृति के लेखक को दिनकर प्रतीक सम्मान में सम्मान-पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल और २१ हजार ₹ सम्मान राशि भेंट की जाएगी। प्रविष्टि पते (आलोक गुप्ता, सी/ओ गुप्ता मेडिकल एजेंसीज १- शिवम पैलेस, मिल्की पुरा मोहन टॉकीज रोड, उज्जैन (म.प्र.) पिनकोड-४ ५६०१०) पर डाक से भेजनी है।